भगवान पर विश्वास(जीवन संघर्ष पुस्तक से )
तैयार हो कष्ट सहने के लिए,
तैयार हो संतुस्ठ रहने के लिए,
तैयार हो पिस जाने के लिए,
तैयार हो महत्वाकांक्षा मारने के लिए,
तो भगवान पर विश्वास करो ।
तैयार हो अपने में मस्त रहने के लिए,
तैयार हो दूसरी दुनिया में जीने के लिए,
तैयार हो अपमान सहने के लिए,
तैयार हो अकेले जीने के लिए,
तो भगवान पर विश्वास करो ।
तैयार हो जो मिला उसी में गर्व के लिए,
तैयार हो प्रार्थना में ही भरोसे के लिए,
तैयार हो मायामोह,मुक्ति
में विश्वास के लिए,
तैयार हो निरीह बनकर जीने के लिए,
तो भगवान में विश्वास करो ।
तैयार हो भूंखे भी सुखी रहने के लिए,
तैयार हो मार खाने में मुस्कुराने के लिए,
तैयार हो साँस चलाने में सहारा के लिए,
तैयार हो अपनों को दीन देखने के लिए,
तो भगवान पर विश्वास करो ।
तैयार हो आँसू पी जाने के लिए,
तैयार हो तड़पने के लिए,
तैयार हो धैर्यशील बनने के लिए,
तैयार हो अग्निपथ पर चलने के लिए,
तो भगवान पर विश्वास करो ।
करो विश्वास भगवान में,पर,
पहले खुद पर विश्वास करो,
मजबूत करो
बाजुओं को,
जीवन संघर्ष में, डटे
रहो ।
विश्वास होगा अपने पर,भगवान,
पर विश्वास कर पाओगे तभी,
मेहनत करोगे, लड़ोगे जब,
भगवान मदद करेगा तभी ।
No comments:
Post a Comment