तबादला
तबादला कोई खौफ नहीं,
बल्कि नियमित घटना है,
रहो सदा तैयार इसके लिए,
यह नौकरी का हिस्सा है ।
कभी पसंद का,तो कभी मुश्किल का होता है,
कभी सुख तो कभी दुख देता है,
परिवर्तन संसार का नियम है यारो,
तबादले को खुशी से अपनालों यारो ।
बेमौसम तबादले तकलीफ़ देते हैं,
पत्नी बच्चों को परेशान करते हैं,
पर कट जाता है समय धीरे-धीरे,
थोड़ा संघर्ष सिखाते हैं तबादले ।
जरूरी नहीं की अपनी चाहत फले,
जिद नुकसान दे सकती है,
क्या छिपा है भविष्य गर्त में,
इसको तुम जानते
नहीं ।
मजबूरी में,विनम्रता से निवेदन करो,
पर मत गिड्गिड़ाओ किसी से,
इज्जत स्वाभिमान
से बड़ा,
नहीं हो सकता, कोई तबादला ।
समस्या है सबके जीवन में,
इस बात को समझा
करो,
बिना वजह हर तबादले में,
बॉस के सामने मत रोया करो ।
खुश होकर जाओ, इधर-उधर,
कुछ नया दिखेगा हर जगह,
जिंदगी भर एक जगह रहकर,
खूँटे से तुम, मत बधे रहो ।
कुछ दुष्टों के लिए, यह
व्यापार है,
न बनने दो खुद को इसका हिस्सा,
छोड़ दो अपने
को भगवान पर,
हो जाएगा,मनमुताबिक तबादला ।
No comments:
Post a Comment